Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Britain में चर्चिल का पुराना युद्ध कार्यालय बनेगा हिंदुजा का लग्जरी होटल

September 13, 2023

Britain में चर्चिल का पुराना युद्ध कार्यालय बनेगा हिंदुजा का लग्जरी होटल

लंदनः द्वितीय विश्व युद्ध के समय ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चलि के प्रतिष्ठित पुराने युद्ध कार्यालय (ओडब्ल्यूओ) का सन् 1906 में स्थापना के बाद पहली बार के हिंदुजा समूह द्वारा जीर्णोद्धार कर एक लग्जरी होटल के रूप में 29 सितंबर को एक बार फिर इसके दरवाजे आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। रैफल्स लंदन के नाम से खुलने वाले इस लग्जरी होटल में 120 कमरे और लक्जरी आवासों, रेस्तरां और स्पा के साथ सुइट्स भी होंगे। ब्रिटेन के सबसे अमीर भारतीय मूल के समूह ने डाउनिंग स्ट्रीट के सामने स्थिति इस इमारत का आठ साल पहले अधिग्रहण किया था।

हिंदुजा समूह के संजय हिंदुजा ने कहा, कि ‘जब हम व्हाइटहॉल आए, तो टीम इस राजसी इमारत के आकार और सुंदरता से दंग रह गई। इसे इसके पूर्व गौरव में वापस लाने और इसमें नई जान फूंकते हुए इसकी विरासत को श्रद्धांजलि देने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई है।‘ उन्होंने कहा, कि ‘ओडब्ल्यूओ में रैफल्स लंदन के साथ, हम एक ऐसी विरासत बनाने की उम्मीद करते हैं जो कालातीत और नायाब दोनों हो।‘

असाधारण बदलाव सैकड़ों कारीगरों की मदद से किया गया है, जिसमें ऐतिहासिक आंतरिक तत्वों को बहाल किया गया है। इनमें हाथ लगाए गए मोजेक फर्श, ओक पैनलिंग, चमकदार झूमर और एक संगमरमर की सीढ़ी शामिल है। इमारत के सबसे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र हेरिटेज सुइट्स, विंस्टन चर्चलि, डेविड लॉयड जॉर्ज और सर रिचर्ड हाल्डेन सहित प्रभावशाली राजनीतिक और सैन्य नेताओं के पूर्व कार्यालय हैं।

इनमें से कई द व्हाइटहॉल विंग के रूप में विशेष आरक्षण के लिए उपलब्ध होंगे। यह छह-बेडरूम वाला सुइट इमारत के पश्चिमी विंग पर स्थित होगा और इसमें अधिकतम 12 मेहमान रह सकते हैं – जो लंदन में उपलब्ध सबसे बड़े लक्जरी होटल विंग में से एक है। ओडब्ल्यूओ में रैफल्स लंदन के प्रबंध निदेशक फिलिप लेबोउफ ने कहा, ‘रैफल्स लंदन में पुराने युद्ध कार्यालय का इतिहास अपनी शानदार वास्तुकला, सावधानीपूर्वक चुने गए इंटीरियर डिजाइन और विशाल हेरिटेज सुइट्स के माध्यम से जीवित है।

हम मेहमानों को अत्यधिक व्यक्तिगत और सहज सेवा प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं जिसके लिए रैफल्स को दुनिया भर में जाना जाता है। एक बेजोड़ स्थान पर विश्व स्तरीय रेस्तरां और बार की विविध श्रृंखला के साथ आगंतुकों को पसंद के लिए तैयार किया जाएगा।‘ होटल के अन्य आउटलेट्स में शामिल हैं – द ड्राइंग रूम, हॉर्स गार्डस की ओर देखने वाला एक आरामदायक पूरे दिन का डाइनिंग लाउंज, और आरोग्य-केंद्रित पिलर किचन जो स्वस्थ भोजन से भी बेहतर खाना परोसेगा जिसमें हर व्यक्ति की जरूरत का ध्यान रखा जाएगा। ओडब्ल्यूओ को ब्रिटिश वास्तुकार विलियम यंग द्वारा डिजाइन किया गया था। इसने हाल ही में नेटफ्लिक्स पर द क्राउन और जेम्स बॉन्ड फिल्मों सहित कई फिल्मों और श्रृंखलाओं में पृष्ठभूमि के रूप में काम किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें