Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

Libya में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 3000 के पार, 5000 से अधिक लापता

September 13, 2023

Libya में विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 3000 के पार, 5000 से अधिक लापता

त्रिपोलीः लीबिया के पूर्वी शहर डेर्ना में रविवार को आई विनाशकारी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3,060 हो गई है, जबकि 5,200 अन्य लापता हैं। पूर्वी शहर के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता तारेक अल-खर्राज़ ने मंगलवार को एक समाचार एजेंसी को बताया, ‘परिजनों द्वारा पहचाने जाने के बाद अधिकारियों ने 2,800 शवों को दफना दिया है, जबकि 260 अज्ञात शव शहर के अस्पताल में हैं।‘ अल-खर्राज ने कहा कि 5,200 लोग लापता हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक हो सकती है क्योंकि खोज और बचाव अभियान अभी जारी है, और शहर के भीतर विभिन्न स्थानों से और शव बरामद किए जा रहे हैं।

मीडिया रिपोटरें के अनुसार, तटीय शहर में आपदा आने के 36 घंटे से अधिक समय बाद मंगलवार को डेर्ना तक सहायता और बचाव प्रयास शुरू हो गए। बाढ़ ने शहर की ओर जाने वाली कई सड़कों को या तो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया है या पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। शहर की आबादी करीब 89,000 है।

इस बीच, इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट सोसाइटीज का प्रतिनिधित्व करने वाले लीबिया के दूत तमेर रमजान ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में कहा कि उनका मानना ??है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अभी भी कम से कम 10,000 लोग लापता हैं।

पूर्वी लीबिया में रविवार को आए भूमध्यसागरीय तूफान के कारण वहां बड़े पैमाने पर बाढ़ आई है। लीबियाई प्रेसीडेंसी काउंसिल के अध्यक्ष मोहम्मद मेनफी ने सोमवार को बाढ़ के बाद मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहायता का आह्वान किया, और डर्ना, अल-बायदा और शाहहाट शहरों को सहायता की सख्त जरूरत वाले क्षेत्र घोषित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें