Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

September 13, 2023

जानिए भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 13 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1914-प्रथम विश्व युद्ध: जर्मनी और फ्रांस के बीच एस्ने की लड़ाई शुरू हुई।
1923-स्पेन में सैन्य तख्ता पलट।
मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
1946-परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक मेजर रामास्वामी परमेस्वरन का जन्म।
1947-प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
1948-उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
1969-ऑस्ट्रेलिया के ख्याति प्राप्त क्रिकेट खिलाड़ी शेन वॉर्न का जन्म।
1978-भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ भारती पवार का जन्म।
2000-भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फ़िडे शतरंज विश्व कप जीता।
2001-ओसामा बिन लादेन को पकड़ने हेतु अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
2002-इस्रायल ने फ़िलिस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005-सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता हेतु समर्थन देने के लिए अमेरिका ने मानकों की घोषणा की।
2006-इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
2007-नेशनल एरोनॉटिक्‍स स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्‍पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया।
2008-दिल्ली में तीन स्थानों पर 30 मिनट के अंतराल पर एक के बाद एक चार बम विस्फोट हुए।
इनमें 19 लोगों के मृत्यु और 90 से अधिक घायल।
2009-लोकसभा में एंग्लो इंडियन समुदाय के प्रतिनिधि के रूप में कोच्चि के चार्ल्स डायस को मनोनीत किया गया।
2013-तालिबान आतंकवादियों ने अफ़ग़ानिस्तान के हेरात शहर में अमेरिका के वाणिज्य दूतावास पर हमला किया जिसमें अफ़ग़ान नेशनल पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हो गए।
2020-बिहार की राजनीति में ख़ासा प्रभाव रखने वाले राजनीतिज्ञ रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन।
2021-पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज फुटबॉलर भबानी रॉय का निधन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें