Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Morocco में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2900 के पार, 5000 से अधिक हुए घायल

September 13, 2023

Morocco में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 2900 के पार, 5000 से अधिक हुए घायल

मराकेशः मोरक्को में आये विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,901 हो गई है और घायलों की संख्या 5,530 हो गई है। मोरक्को सरकार द्वारा मंगलवार को जारी नवीनतम बयान में यह जानकारी दी गई। पहाड़ी इलाकों में सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में से एक, उइर्गेन में, शिन्हुआ के संवाददाताओं ने देखा कि सभी घर जमींदोज हो गए हैं और बचाव दल मलबे को हटाने के लिए उत्खननकर्ताओं का उपयोग कर रहे हैं।

मोरक्को ने स्पेन, ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात और कतर से सहायता की पेशकश स्वीकार कर ली है, जबकि अन्य देशों से सहायता की पेशकश को मंजूरी मिलनी बाकी है। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रिसेंट सोसाइटीज़ (आईएफआरसी) ने मंगलवार को मोरक्को में भूकंप के पीड़तिों के समर्थन के लिए 11 करोड़ 20 लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन अपील शुरू की हैं।

आईएफआरसी के संचालन के वैश्विक निदेशक कैरोलिन होल्ट ने जिनेवा में संवाददाताओं से कहा, इस समय सबसे बड़ी जरूरतें पानी, स्वच्छता और आश्रय हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि हम आपदा की दूसरी लहर से बचें।’’ मोरक्को में चीनी मेडिकल टीम की अगाडिर इकाई के प्रमुख झांग फीगॉन्ग ने शिन्हुआ को बताया कि मेडिकल टीम ने स्थानीय अस्पतालों को फिंगर पल्स ऑक्सीमीटर, इलेक्ट्रॉनिक स्फिग्मोमैनोमीटर और जीवाणुरोधी हैंड सैनिटाइज़र जैसी तत्काल आवश्यक चिकित्सा आपूर्ति दान की है।

संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि उत्तरी अफ्रीकी देश में शुक्रवार को स्थानीय समय रात 11:11 बजे 6.8 तीव्रता का भूकंप आया और इसका केन्द्र 18.5 किमी की गहराई पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें