
लुधियाना : शिमलापुरी थाना क्षेत्र में 3 सितंबर को हुई मारपीट की घटना में फायर करने वाले आरोपी नवदीप सिंह उर्फ नवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में इस्तेमाल पिस्तौल, 2 मैगजीन व 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। जानकारी देते हुए लुधियाना देहात के डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि तनीशप्रीत सिंह ने कहा कि मैं अपने फुआ के बेटे जसकीरत सिंह और दोस्त लवप्रीत सिंह के साथ 3 सितंबर की रात करीब 9.30 बजे चिमनी रोड शिमलापुरी चोपाटी पर खाना खाने गया था। जहां मेरी मुलाकात मेरे परिचित दीपक से हुई, जिसकी जसकीरत के साथ हंसी मजाक में किसी बात पर बहस हो गई। जिसके बाद दीपक ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। थोड़ी देर में वहां आशू, रजत उर्फ कद्दू, गोला उर्फ गोली कुछ अन्य अज्ञात साथियों के साथ वहां आ गए। आते ही उन्होंने मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
जब हमारा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा था, तो दीपक मेरी फुआ वरिंदर कौर के घर गया और अपनी रिवॉल्वर से फायर कर दिया। जिसके बाद थाना सिमलापुरी में मामला दर्ज करवाया गया। जांच के दौरान 8 सितंबर को आरोपी रजत उर्फ कद्दू, विशाल उर्फ गोली, दीपक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद सुमित उर्फ बकरी, नवदीप सिंह उर्फ नवी, करण, शिवम उर्फ सिबू, विकास उर्फ गुरु, साहिल तिवारी, मानव, अमनदीप सिंह उर्फ मनी को मामले में नामजद किया गया। कार्रवाई करते हुए 9 सितंबर को शिवम उर्फ सिबू, विकास उर्फ गुरु, साहिल तिवारी, मानव, अमनदीप सिंह उर्फ मणि को भी गिरफ्तार कर लिया गया और कल 12 सितंबर को नवदीप सिंह उर्फ नवी को भी गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में नमजद सुमित उर्फ बकरी, करण और आसू की गिरफ्तारी होनी बाकी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...