Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्रिमंडल ने उज्‍जवला योजना में 75 लाख नए गैस कनेक्शन देने के लिए 1650 करोड़ रुपए किए मंजूर

September 13, 2023

मंत्रिमंडल ने उज्‍जवला योजना में 75 लाख नए गैस कनेक्शन देने के लिए 1650 करोड़ रुपए किए मंजूर

नई दिल्लीः सरकार ने प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत महिलाओं को 75 लाख नए एलपीजी कनेक्शन देने के लिए सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों को 1,650 करोड़ रुपए जारी करने के प्रस्ताव को बुधवार को मंजूरी दे दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए इस फैसले की जानकारी दी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि मंत्रिमंडल ने उज्‍जवला योजना के तहत 75 लाख नए रसोई गैस कनेक्शन देने पर सहमति जताई। इसके साथ ही इस योजना के तहत लाभान्वित होने वाली कुल महिलाओं की संख्या बढक़र 10.35 करोड़ हो जाएगी। इसपर कुल 1,650 करोड़ रुपये का खर्च आएगा जिसका बोझ केंद्र सरकार उठाएगी। यह राशि सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जारी की जाएगी।

प्रधानमंत्री उज्‍जवला य़ोजना की शुरुआत मई, 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने की थी। इस योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन दिए जाते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिका ने समझौता तोड़ा तो ऑटो टैरिफ पर सख्त कदम संभव: यूरोपीय यूनियन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें