Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमेशा से दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थक और अभ्यासकर्ता रहा है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

September 13, 2023

हमेशा से दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थक और अभ्यासकर्ता रहा है चीन:चीनी विदेश मंत्रालय

 

13 सितंबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में चीनी प्रवक्ता ने कहा कि सबसे बड़े विकासशील देश के रूप में चीन हमेशा से दक्षिण-दक्षिण सहयोग का समर्थक और अभ्यासकर्ता रहा है।
12 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र का दक्षिण-दक्षिण सहयोग दिवस है।

चीनी प्रवक्ता ने संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि दक्षिण-दक्षिण सहयोग विकासशील देशों के बीच एकजुटता, सहयोग और आपसी समर्थन की भावना दिखाता है। दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देने से विकासशील देशों के सामान्य हितों की रक्षा करने, वैश्विक अर्थव्यवस्था, समाज और पर्यावरण के सतत् विकास में तेजी लाने और अधिक न्यायसंगत और समावेशी वैश्विक शासन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि चीन सक्रिय रूप से गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, सार्वजनिक स्वास्थ्य, औद्योगीकरण, जलवायु परिवर्तन और अन्य क्षेत्रों में दक्षिण-दक्षिण सहयोग को बढ़ावा देता है और अपने विकास से वैश्विक विकास को लाभ पहुंचाता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें