Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

बैंक धोखाधड़ी मामला: जेट विमानन कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

September 14, 2023

बैंक धोखाधड़ी मामला: जेट विमानन कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत

मुंबई : केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी से संबंधित धन शोधन के एक मामले में एक अदालत ने यहां बृहस्पतिवार को जेट विमानन कंपनी के संस्थापक नरेश गोयल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां केंद्रीय एजेंसी के कार्यालय में लंबे वक्त तक चली पूछताछ के बाद गोयल को एक सितबंर को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

74 वर्षीय व्यापारी को ईडी की रिमांड समाप्त होने के बाद बृहस्पतिवार को अदालत के समक्ष पेश किया गया था। जांच एजेंसी द्वारा रिमांड की मांग नहीं किए जाने पर अदालत ने गोयल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। केनरा बैंक से 538 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले के संबंध में दिवालिया हो चुकी निजी विमानन कंपनी के संस्थापक गोयल, उनकी पत्नी अनीता और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्राथमिकी पर धन शोधन का मामला दर्ज किया गया था। बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने जेट एयरवेज (इंडिया) लिमिटेड को 848.86 करोड़ रुपये के ऋण को मंजूरी दी थी, जिसमें से 538.62 करोड़ रुपये बकाया है। बैंक की शिकायत पर सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: अमृतसर में दिल्ली के LG तरनजीत सिंह संधू के सम्मान में हुआ भव्य रात्रिभोज का आयोजन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें