पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में बड़ा हंगामा हुआ है। बठिंडा की 18 वर्षीय बीए छात्रा जश्नप्रीत कौर को सांस लेने में दिक्कत थी। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबीयत काफी खराब थी, लेकिन यूनिवर्सिटी के पंजाबी स्टडीज के प्रोफेसर सुरजीत सिंह ने लड़की को छुट्टी नहीं दी और उसे मानसिक रूप से परेशान किया। जिसके चलते रात करीब 2 बजे उस लड़की जश्नप्रीत कौर की मौत हो गई। जिसके चलते यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रोफेसरों ने आरोपी प्रोफेसरों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और जमकर नारेबाजी की। पंजाबी यूनिवर्सिटी में माहौल तनावपूर्ण है। गुस्साए छात्रों ने आरोपी प्रोफेसर को घेरा और जमकर पिटाई भी की। माहौल हिंसा तक पहुंच गया है और भारी संख्या में पुलिस प्रशासन तैनात है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...