Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

PM Modi ने Madhya Pradesh में 50,800 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की रखी आधारशिला 

September 14, 2023

PM Modi ने Madhya Pradesh में 50,800 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की रखी आधारशिला 
भोपालः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को मध्य प्रदेश के बीना में एक कार्यक्रम के दौरान 50,800 करोड़ रुपए की परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इन परियोजनाओं में भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) की बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपए की लागत से एक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स और राज्य भर में 1,800 करोड़ रुपए की 10 नयी औद्योगिक परियोजनाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश में ये नयी परियोजनाएं राज्य के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण रूप से योगदान देंगी। उन्होंने कहा कि भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की अत्याधुनिक बीना रिफाइनरी को लगभग 49,000 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें प्रतिवर्ष 2,200 किलो टन विभिन्न प्रकार के पेट्रोकेमिकल का उत्पादन होगा, जो कपड़ा, पैकेंिजग और फार्मा जैसे विभिन्न क्षेत्र में महत्वपूर्ण घटक हैं।
अधिकारी ने कहा, कि इस रिफाइनरी से देश की आयात निर्भरता कम होगी और प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को पूरा करने की दिशा में यह एक कदम होगा। मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी बयान के अनुसार मोदी बीना रिफाइनरी में 49,000 करोड़ रुपए की लागत से पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पांच साल की अवधि में बनकर तैयार होगा और इसके बन जाने से 15,000 लोगों को प्रत्यक्ष रूप से तथा 2 लाख लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें