
नयी दिल्ली: वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स की सहायक इकाई टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने आज गैजेट ऑन व्हील ‘ऑल-न्यू नेक्सन डॉट ईवी’ लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी एक्स शोरूम कीमत 14.74 लाख रुपये से लेकर 19.94 लाख रुपये तक है। कंपनी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने आज यहां इस नये वाहन को लाँच करते हुये कहा कि अपने नए अवतार में सबसे ज्यादा बिकने वाला और काफी समृद्ध यह इलेक्ट्रिक वाहन भारतीय ऑटो इंडस्ट्री में बोल्ड डिजिटल डिजाइन लैंग्वेज के साथ यह भविष्य को ध्यान में रखकर यात्रियों को तकनीक से लैस यात्रा अनुभव प्रदान करता है।
इसमें सहज रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले नए-नए फीचर पेश किये गये हैं, इन्हें गैजेट्स के माध्यम से आसानी से एक्सेस किया जा सकता है, जोकि एक असली गेमचेंजर के तौर पर नई नेक्सन डॉट ईवी का हॉलमार्क है। इसका निर्माण टाटा डॉट ईवी की स्थिरता, सामुदायिकता और तकनीक के ब्रांड मूल्यों के आधार पर किया गया है। यह तीन अलग-अलग बनावट-इंपावर्ड, फियरलेस और क्रिएटिव में उपलब्ध है। इससे यह अलग-अलग उपभोक्ताओं के व्य़क्तित्व और लाइफस्टाइल की झलक पेश करता है।
ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी
मेष: दिन शुभ रहेगा...