Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

फिच ने वित्त वर्ष-24 में भारत के वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर रखा बरकरार, मुद्रास्फीति जोखिमों को किया चिह्न्ति

September 14, 2023

फिच ने वित्त वर्ष-24 में भारत के वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर रखा बरकरार, मुद्रास्फीति जोखिमों को किया चिह्न्ति

नयी दिल्ली: फिच रेंटिग्स ने बृहस्पतिवार को चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के वृद्धि अनुमान को 6.3 प्रतिशत पर बरकरार रखते हुए कहा कि कड़ी मौद्रिक नीति तथा निर्यात में कमजोरी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में लचीलापन दिख रहा है, हालांकि अल नीनो के खतरे पर साल के अंत में मुद्रास्फीति का अनुमान बढ़ाया गया।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मजबूत सेवा क्षेत्र गतिविधि तथा मजबूत मांग के कारण भारतीय अर्थव्यवस्था 7.8 प्रतिशत बढ़ी। रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘कड़ी मौद्रिक नीति तथा निर्यात में कमजोरी के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में लचीलापन दिख रहा है और वृद्धि के मामले में अन्य देशों से आगे निकल गया है। ’’हालांकि, ग्लोबल इकोनॉमिक आउटलुक के सितंबर अद्यतन में फिच ने कहा कि उच्च आवृत्ति संकेतक बताते हैं कि जुलाई-सितंबर तिमाही में वृद्धि की गति धीमी होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें: IMF का दावा, डिजिटल सुधारों से भारत में छोटे उद्यमों की उत्पादकता बढ़ी

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें