Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिंदी भाषा ने मेरे जीवन के हर पहलू में योगदान दिया: अनुपम खेर

September 15, 2023

हिंदी भाषा ने मेरे जीवन के हर पहलू में योगदान दिया: अनुपम खेर

मुंबई: बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता अनुपम खेर का कहना है कि हिंदी भाषा ने उनके जीवन के हर पहलू में योगदान दिया है। 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा कि हिंदी भाषा ने उनके जीवन के हर पहलू में बहुत बड़ा योगदान दिया है। अनुपम खेर ने कहा कि जब कोई भारतीय मित्र लंबे समय तक लगातार अंग्रेजी में बात करता है, तो उन्हें ओए बस कर कहकर चुप कराने में बहुत खुशी होती है।

उन्‍होंने लिखा,“हिंदी ने मेरे जीवन के हर पहलू में बहुत प्रमुख भूमिका निभाई है। अभिनय के क्षेत्र में अच्छी हिंदी बोलने की क्षमता आपके आधे से ज्यादा काम को अच्छा बना देती है। हिंदी ने हमेशा मेरा आत्मविश्वास बढ़ाने में मदद की है। हिंदी गानों ने हमेशा मेरा मनोरंजन किया है और मुझे सुकून दिया है। दोस्तों द्वारा बोली जाने वाली हिंदी गालियां और मेरी मां द्वारा हिंदी में डांटना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। जब कोई लंबे समय तक हम पर अंग्रेजी थोपता है, तो हम ओए बस कर कहकर उसे चिढ़ाने में वास्तव में खुशी महसूस करते हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें