Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

September 15, 2023

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वर्कआउट वीडियो, फैंस को आ रहा बेहद पसंद

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर अपना वर्कआउट वीडियो शेयर किया है। रश्मिका मंदाना अपनी फिटनेस का काफी ख्याल रखती हैं और अक्सर अपने वर्कआउट वीडियो फैंस के साथ शेयर करती हैं। रश्मिका मंदाना अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह जिम में इंटेंस वर्कआउट करती हुई नजर आ रही हैं।

वीडियो में रश्मिका जिम के अंदर व्हाइट टीशर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स में लेग एक्सरसाइज कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए रश्मिका ने कैप्शन में लिखा, यह एक वीडियो है जिसे जुनैद.शेख88 ने कैप्चर किया है। जहां मेरी आत्मा मेरे शरीर को छोड़कर वापस आ रही है.. वह मुझे धीरे-धीरे और लगातार एक सुपर इंसान में बदल रहा है। इस वीडियो को देखकर अंदर का जानवर जाग जाता है मुझे कहना होगा कि मैं बहुत बहुत खुश हूं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें