Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा 

September 15, 2023

शुरुआती कारोबार में Sensex, Nifty अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा 
मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी तथा विदेशी प्रवाह के बीच स्थानीय शेयर बाजार सेंसेक्स और निफ्टी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार 11वें दिन तेजी रही। बीएसई 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढक़र अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 67,774.46 पर पहुंच गया।
एनएसई निफ्टी 70.05 अंक बढक़र अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 20,173.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा मोटर्स, विप्रो, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, इंफोसिस और महिंद्रा एंड  महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। वहीं एशियन पेंट्स,हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे।
अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 294.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.82 प्रतिशत की बढ़त के साथ 94.47 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें