Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं: सोज

September 15, 2023

जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य नहीं: सोज

श्रीनगर: कांग्रेस नेता सैफुद्दीन सोज ने गुरुवार को कहा कि जम्मू – कश्मीर में स्थिति अभी भी सामान्य नहीं है। सोज़ ने बुधवार को अनंतनाग जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए पुलिस उपाधीक्षक हिमायूं मुजामिल भट के घर से लौटने के बाद मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘कश्मीर की धरती पर बेगुनाहों का खून बह रहा है। जम्मू-कश्मीर सरकार और केंद्र सरकार को इस घटना से सीखना चाहिए कि कश्मीर में हालात अभी भी सामान्य नहीं हैं। ’’उन्होंने कहा, ‘‘यहां आकर देखें कि कैसे लोगों के अधिकारों को कुचला जा रहा है।

जो मारे जा रहे हैं उन्हें नहीं पता कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है। ’’सोज़ ने कहा, ‘‘भारत एक बड़ा देश है और उन्हें पाकिस्तान को अपना पड़ोसी घोषित करने की पहल करनी चाहिए और पाकिस्तान को शांतिपूर्ण भाव से इसका जवाब देना चाहिए। ’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि यह सब दुष्प्रचार है कि कश्मीर में हालात सामान्य हैं। सोज़ ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भारत और पाकिस्तान अच्छे दोस्त बनें। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच बातचीत के दरवाजे खुलने चाहिए ताकि समाज में अमन-चैन कायम हो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें