Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्र से पत्नी के पैसे लेने का सबूत देने पर कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए हूं तैयार : CM Himanta Biswa Sarma

September 14, 2023

केंद्र से पत्नी के पैसे लेने का सबूत देने पर कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए हूं तैयार : CM Himanta Biswa Sarma

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र सरकार से उनकी पत्नी के पैसे लेने का कोई सबूत देने पर वह कोई भी सजा स्वीकार करने के लिए तैयार हैं जिसमें सार्वजनिक जीवन से संन्यास लेना भी शामिल है। मुख्यमंत्री ने लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई की एक पोस्ट के जवाब में ‘एक्स’ पर पोस्ट किया , ‘‘मैं फिर इस बात पर जोर देना चाहता हूं कि ना तो मेरी पत्नी और ना ही कंपनी (जिससे वह जुड़ी हैं) ने भारत सरकार से कोई राशि प्राप्त की है या इसका दावा किया है। अगर कोई व्यक्ति सबूत दे सके तो मैं सार्वजनिक जीवन से सेवानिवृत्ति सहित कोई भी सजा स्वीकार करने को तैयार हूं।’’

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के जवाब को कांग्रेस नेता द्वारा एक्स पर पोस्ट किये जाने के बाद बुधवार से ही गोगोई और शर्मा के बीच जुबानी जंग छिड़ी हुई है। गोयल ने लोकसभा में 22 मार्च, 2023 को असम के भाजपा सांसद पल्लब लोचन दास द्वारा पूछे गये एक सवाल का जवाब दिया था। गोगोई ने कहा, ‘‘क्या माननीय मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से शिकायत कर रहे हैं? वह कह रहे हैं कि गोयल ने केवल शर्मा की पत्नी को अनुदान की मंजूरी दी, लेकिन राशि जारी नहीं की। भाजपा के कितने और राजनेताओं ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) का इस्तेमाल अपने परिवारों को संपन्न बनाने में किया?’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें