
भिवानी: सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी को एक बड़ी सफलता मिली है।जिसमे दो चोरों ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।आरोपियों की पहचान अक्षय निवासी गांव रिवासा और मोहित निवासी तोशाम के रूप में हुई है।आरोपियों को भिवानी तोशाम बाईपास से काबू किया गया।ये आरोपी HF डिलक्स मोटरसाइकिल लिए हुए थे जोकि भिवानी नागरिक अस्पताल के सामने से चोरी की हुई थी।इस सम्बंध में पुलिस ने आरोपी अक्षय व मोहित से पूछताछ की तो उन्होंने भिवानी समेत अन्य जिलों से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को कबूला है।
मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ प्रथम भिवानी इंचार्ज ने बताया कि आरोपियों से चोरी की गई 10 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उन्होंने बताया कि 4 मोटरसाइकिल भिवानी 3 रोहतक व 3 अन्य जगहों से चोरी की गई है तथा मामले में आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है ताकि अन्य मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा हो सके।
मेष: दिन शुभ रहेगा...