Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही बस नदी के बहाव में फंसी, यात्री सुरक्षित

September 15, 2023

श्रद्धालुओं को लेकर हरिद्वार जा रही बस नदी के बहाव में फंसी, यात्री सुरक्षित

बिजनौरः नेपाल से श्रद्धालुओं को हरिद्वार ले जा रही यात्री बस कोटावाली नदी के तेज बहाव मे फंस गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिले के मंडावली थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि जेसीबी और अन्य मशीनों की सहायता से बस और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया, किसी भी यात्री को किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है और सभी सुरक्षित हैं। सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह नेपाल से तीर्थयात्रियों को लेकर हरिद्वार जा रही यात्री बस बिजनौर-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-74 पर कोटावाली नदी के तेज बहाव मे फंस गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें