Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Hindi को बढ़ावा देने के लिए CAG को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 

September 15, 2023

Hindi को बढ़ावा देने के लिए CAG को मिला राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 
नई दिल्लीः नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) कार्यालय को राजभाषा नीति के सर्वश्रेष्ठ क्रियान्वयन के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजभाषा कीर्ति पुरस्कार से सम्मानित किया है। कैग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्र ने शुक्रवार को हिंदी दिवस के मौके पर महाराष्ट्र के पुणो में कैग कार्यालय के महानिदेशक भवानी शंकर को पुरस्कार प्रदान किया।
बयान के अनुसार, ‘‘यह पुरस्कार वर्ष 2022-23 के लिए 300 से अधिक कर्मियों वाले मंत्रालय/विभाग श्रेणी में राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन के लिए प्रदान किया गया है।’’ कैग ने पिछले साल हिंदी पखवाड़ा 2022 में राजभाषा नीतियों के बेहतर कार्यान्वयन के लिए एक समिति का गठन किया था।
बयान के अनुसार, हिंदी भाषा में सरकारी कामकाज करने के प्रति जागरूकता लाने तथा हिंदी के प्रयोग में तेजी लाने के उद्देशय़ से कैग कार्यालय में 14 सितम्बर से 29 सितम्बर तक ‘हिंदी पखवाड़ा 2023’ का आयोजन किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें