Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

NRLM, Flipkart ने महराजगंज की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए मिलाया हाथ

September 16, 2023

NRLM, Flipkart ने महराजगंज की महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए मिलाया हाथ
नई दिल्ली: राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) ने उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में महिला स्वयं सहायता समूहों को ई-वाणिज्य मंच पर अपने उत्पाद बेचने का अवसर प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट से हाथ मिलाया है। शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह पहल महिलाओं को अपने कौशल को दुनिया के सामने लाने तथा बाजार तक पहुंच बढ़ाने का अवसर देगा और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार करेगा।
इसके साथ ही यह उद्यमिता को बढ़ावा देने और एनआरएलएम के गरीबी उन्मूलन तथा ग्रामीण विकास के मिशन में योगदान के लिए एक मंच प्रदान करेगी। वित्त राज्य मंत्री एवं महाराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि सहयोग ग्रामीण समुदायों के उत्थान की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति दर्शाता है। चौधरी ने कहा, ‘‘ स्थानीय कारीगरों को एक मंच प्रदान करके हम न केवल अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहे हैं बल्कि ग्रामीण भारत की आर्थिक वृद्धि में भी योगदान दे रहे हैं।
फ्लिपकार्ट के कॉरपोरेट मामलों के अधिकारी रजनीश कुमार ने कहा, ‘‘ फ्लिपकार्ट में हम पूरे दिल से देश भर के स्वयं सहायता समूहों, ग्रामीण कारीगरों और बुनकरों का समर्थन करते हैं।’उन्होंने कहा, ‘‘‘फ्लिपकार्ट समर्थ कार्यक्रम’ के जरिए हमारा मकसद उन्हें विशेषज्ञता से लैस करना, संसाधन प्रदान करना और राष्ट्रव्यापी बाजार तक पहुंच प्रदान करना है।’’राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) एक सरकारी पहल है जिसका मकसद कौशल विकास, वित्तीय सेवाओं तक पहुंच और उद्यमिता के लिए समर्थन के जरिए ग्रामीण समुदायों को सशक्त बनाना है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें