Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर: बारामूला में मुठभेड़ में तीसरा आतंकवादी मारा गया

September 16, 2023

कश्मीर: बारामूला में मुठभेड़ में तीसरा आतंकवादी मारा गया

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले में जारी मुठभेड़ में तीसरा आतंकवादी मारा गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।पुलिस ने कहा, ‘एक और आतंकवादी (कुल तीन) मारा गया है। तलाशी अभियान जारी है।‘पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद उरी के अग्रिम इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई।सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें