Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

September 16, 2023

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में शनिवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। सूत्रों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, ‘एक और आतंकवादी मारा गया है। इस प्रकार दो आतंकी मारे गए। तलाशी अभियान जारी है।‘ बारामूला जिले के उरी के अग्रिम इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम को सूचना मिलने के बाद गोलीबारी शुरू हुई, जो अभी भी जारी है। सुरक्षा बलों द्वारा इलाके को घेरने के बाद वहां छिपे आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई पर गोलीबारी शुरू कर दी। हाल के दिनों में पूरे कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ों में कई आतंकवादी मारे गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें