Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर

September 17, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर पर आ गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.04 अरब डॉलर बढ़कर 598.9 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 08 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.3 अरब डॉलर की गिरावट लेकर 526.4 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 55.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44.4 अरब डॉलर पर आग गया।

आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार में 13.4 करोड़ डॉलर की कमी हुई और यह घटकर 18.1 अरब डॉलर रह गया। इसी तरह इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 3.9 करोड़ डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर पर आ गई।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें