Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज से जुड़ा भारतीय एवं विश्व का महत्त्वपूर्ण इतिहास

September 17, 2023

जानें आज से जुड़ा भारतीय एवं विश्व का महत्त्वपूर्ण इतिहास

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1598- नीदरलैंड के नाविकों ने मॉरीशस की खोज की।
1761- कोसाब्रोमा का युद्ध लड़ा गया।
1778- अमेरिका और भारतीय जनजातियों के बीच पहली संधि (फोर्ट पिट) पर हस्ताक्षर किये गये।
1828- क्यूशू, जापान में आये भयानक तूफान से लगभग 10,000 लोग मारे गए थे।
1914- एंड्रयू फिशर तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
1934- तत्कालीन सोवियन रूस लीग ऑफ नेशनंस में शामिल हुआ।
1941 – न्यूजीलैंड की लेबर पार्टी ने मृत्युदंड समाप्त कर दिया।
1949 – द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की स्थापना हुई।
1950 – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म।
1956 – भारतीय तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग का गठन हुआ।
1956 – ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण हुआ।
1956 – नॉर्मन बकले ने अपने मोटरबोट में विश्व जल गति रिकॉर्ड को तोड़ा।
1957 – मलेशिया संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1974 – बंगलादेश, ग्रेनेडा और गिनी बिसाऊ संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुए।
1976 – नासा ने सार्वजनिक रूप से अपने पहले स्पेस शटल का खुलासा किया।
1988 – दक्षिण कोरिया के सोल में ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का आयोजन हुआ।
2004 – यूरोपीय संसद ने मालदीव पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
2011 – न्यूयॉर्क के जुकोट्टी पार्क में वॉल स्ट्रीट घेरो आंदोलन की शुरूआत।
2014 – चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग व्यापार संबंधों में सुधार के लिए भारत यात्रा पर आये।
2016 – न्यूयॉर्क के चेल्सी में आतंक बम से 29 घायल हुए।
2017 – पी वी सिंधु कोरिया ओपन सुपर सीरीज़ जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बनीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें