विज्ञापन

चंडीगढ़ में भाजपा का परिवार लगातार बढ़ रहा है: Arun Sood

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के पर्व पर उनके कार्यों और देश के नागरिकों के विकास से प्रभावित होक आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन आज 4:30 बजे शाम धनस में हुई, जिसमे चंडीगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में और अशोक गुर्जर के प्रयास.

माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन के पर्व पर उनके कार्यों और देश के नागरिकों के विकास से प्रभावित होक आज दिनांक 17 सितंबर 2023 को एक ऐतिहासिक रैली का आयोजन आज 4:30 बजे शाम धनस में हुई, जिसमे चंडीगढ़ के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद की अगुवाई में और अशोक गुर्जर के प्रयास से युवा नेता सूरज सिसोदिया एवं सोशल वर्कर आशा और विशाल संख्या में कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। यह कार्यकर्म एक विशाल रैली में तब्दील हो गया, यहीं से मोटरसाइकिल, स्कूटर, कार, ऑटो के रूप में यह विशाल काफिला धनास से शुरू होकर अलग अलग रास्ते से होती हुई सेक्टर 33 कमलम में समाप्त हुई और प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया और भाजपा का पटका पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

सभी को संबोधित करते हुए अरुण सूद ने कहा आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सबसे पॉपुलर नेता हैं, देश के प्रति उनका समर्पण और देश वासियों के लिए किए जा रहे अनेकों भलाई के कार्यों के कारण देशवासी उनसे स्नेह करते हैं। इसी लिए मोदी जी का जन्मदिन एक केक कटिंग प्रोग्राम ना होकर पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

मुख्य तौर पर प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, मेयर अनूप गुप्ता,प्रदेश सचिव तजिंदर सिंह सरन, पार्षद वार्ड नंबर 7 से मनोज सोनकर पार्षद, जसवंत, मनोनीत पार्षद उमेश घई, मनोनीत पार्षद डॉ नरेश पांचाल जिला अध्यक्ष मनु भसीन, , देवी सिंह प्रदेश सचिव एवं जसबीर सिंह प्रमोद अजय महंत दीपक ताहीर मुकेश सोनू गौरव, संदीप राजू अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- विज्ञापन -

Latest News