Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नॉर्किया, मगाला का विश्व कप में खेलना संदिग्ध, इस सप्ताह होगा फिटनेस टेस्ट

September 18, 2023

नॉर्किया, मगाला का विश्व कप में खेलना संदिग्ध, इस सप्ताह होगा फिटनेस टेस्ट

जोहानिसबर्ग: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किया और सिसांडा मगाला का भारत में आगामी विश्व कप में खेलना संदिग्ध है और उनका फिटनेस टेस्ट इस सप्ताह किया जायेगा।दोनों को विश्व कप के लिये दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में रखा गया है लेकिन आस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में पांच मैचों की श्रृंखला में दोनों एक एक मैच ही खेल सके।

नॉर्किया को कमर में चोट है और मगाला बायें घुटने की चोट से जूझ रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका की टीम 23 सितंबर को भारत रवाना होगी। इन दोनों की उपलब्धता पर फैसला उसके पहले लिया जायेगा । दोनों के बाहर रहने पर दक्षिण अफ्रीकी टीम में एंडिले फेलुकवायो की वापसी हो सकती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें