Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

जानें आज से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

September 18, 2023

जानें आज से जुडी भारतीय एवं विश्व इतिहास की चौंका देने वाली घटनाएं

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 18 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।
1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहाँगीर से मिलने सूरत पहुँचा।
1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्ज़ा किया।
1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।
1851 – न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।
1922 – हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।
1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।
1967 – नागालैंड ने अंग्रेज़ी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।
1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।
1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।
1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।
1997 – सं.रा. अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया, ओज़ोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।
1998 – सं.रा. अमेरिका के ऊपर संयुक्त राष्ट्र का 1 अरब डॉलर बकाये की घोषणा।
2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।
2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना।संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।
2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।
2008 – शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।
2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच. सी. एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।भारत ने लद्दाख क्षेत्र में अपनी एक और हवाई पट्टी खोली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें