Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

फटी-पुरानी चादर करें अब इस्तेमाल, फॉलो करें ये आसान टिप्स

September 19, 2023

फटी-पुरानी चादर करें अब इस्तेमाल, फॉलो करें ये आसान टिप्स

बेड पर बिछी चादर साज-सजावट के साथ मैट्रेस को धूल-डस्ट से बचाने का काम भी करती है। साथ ही आरामदायक नींद के लिए भी अच्छी क्वालिटी की बेडशीट बहुत जरूरी होती है। ऐसे में इसमें कोई दोराय नहीं कि इसका इस्तेमाल लगभग हर घर में होता है। लेकिन फिर भी इसके पुराने होने या फट जाने पर इसका क्या करना चाहिए ज्यादातर लोग नहीं जानते हैं। वैसे तो इससे छुटकारा पाने के लिए इसे कचरे में फेंकना बहुत ही आसान तरीका है। पर आप इसे घर के कई कामों में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको पुरानी-फटी चादर के ऐसे ही जबरदस्त इस्तेमाल के बारे में बता रहे हैं।

चादर से बनाए एप्रॉन चादर पुरानी हो गई है तो इससे आप अपने लिए एप्रॉन बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है। इसके लिए चादर को अपनी लंबाई के अनुसार काट लें। फिर चारों तरफ से इसकी धागे से सिलाई कर लें या कपड़े चिपकाने वाले फैविकॉल से चिपका लें। अब चादर से लंबे कतरन काटकर इसके लिए 4 फीता तैयार करें और चौकोर कटे कपड़े के ऊपरी सिरे और सेंटर में लगा दें। इस तरह से आपका एप्रॉन पूरी तरह से तैयार है।

फटी चादर को बनाएं पोछा यदि आपकी फटी चादर सूती की है, तो इसे आप घर को साफ करने के लिए पोछा बना सकते हैं। साथ ही आप चादर को टुकड़ों में काटकर फर्नीचर और खिड़की-दरवाजों के साथ वाहनों को पोंछने के काम में भी यूज कर सकते हैं।

किचन के कपड़े पर नहीं करना पड़ेगा खर्च किचन के प्लेटफार्म को साफ करने से लेकर खाना बनाते समय गर्म बर्तनों को पकड़ने के लिए कॉटन टॉवेल की आवश्यकता होती है। ऐसे में यदि आपके पास सूती की चादर है तो इसके लिए आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। इसे आप छोटे टुकड़ों में काटकर किचन टॉवेल की तरह यूज कर सकते हैं।

बना सकते हैं कुशन कवर
बेडशीट अगर नई हो और फट जाए तो इसे फेंकने में बहुत बुरा लगता है, पर इसे यूज करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में इससे कुशन कवर बनाना एक अच्छा और आसान आइिडया है। इसके लिए आपको बस चादर को कुशन या तिकए के शेप और साइज के अनुसार चादर को काटना है। अब तीन साइड से इसमें सिलाई और एक साइड में बटन या चेन लगा दें। तैयार है आपके कुशन और तिकया का कवर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें