Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Madhya Pradesh में पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

September 19, 2023

Madhya Pradesh में पानी से भरे गड्ढे में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हुई मौत

विदिशाः मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में एक कार के सड़क किनारे बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर जाने से एक महिला और तीन नाबालिग बच्चों सहित एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को हुई जब परिवार हैदरगढ़ गांव में अपने खेत का दौरा करके लौट रहा था।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) समीर यादव ने कहा, कि ‘चालक जब मोड़ने के लिए कार को पीछे कर रहा था तो वह बारिश के पानी से भरे गड्ढे में गिर गई।’’ उन्होंने कहा कि कार में यात्र कर रहे परिवार के दो अन्य सदस्यों को ग्रामीणों ने बचा लिया। उन्होंने बताया कि घायलों का एक अस्पताल में इलाज हो रहा है।

एएसपी ने बताया कि मरने वालों की पहचान शकीला बी (30), निखत (13), अयान (10) और शाद (सात) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, कि ‘‘ग्रामीणों ने तीन शव गड्डे से निकाले, जबकि चौथा शव राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की एक टीम द्वारा रात करीब 11 बजे गड्ढे से बाहर निकाला गया।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें