Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

पति शान के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही है देवोलीना भट्टाचार्जी

September 19, 2023

पति शान के साथ अपना पहला गणपति उत्सव मना रही है देवोलीना भट्टाचार्जी

मुंबई: मुंबई में गणपति बप्पा को घर लाने की परंपरा को निभाते हुए अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी शादी के बाद अपना पहला गणपति उत्सव मना रही हैं।सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ में गोपी बहू का किरदार निभाकर लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस पहली बार अपने पति शानवाज शेख के साथ पवित्र उत्सव में हिस्सा लेंगी।

अभिनेत्री ने कहा, ‘व्यक्तिगत मान्यताओं और रीति-रिवाजों की परवाह किए बिना, भगवान गणेश को सबसे प्रिय और पूजनीय माना जाता है। उन्हें अच्छी शुरुआत और ज्ञान का देवता माना जाता है, उनके नाम पर ही नए उद्यम शुरू किए जाते हैं ,और जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं।‘

उन्ज़्होंने कहा, ‘इस साल मेरा उत्सव बहुत खास है, क्योंकि मैं अपने पति शान के साथ गणपति बप्ज़्पा का घर में स्वागत करूंगी। उत्साह दोगुना है और उत्सव भी दोगुना और भव्य होगा। मैं शादी के बाद अपने पहले गणपति का जश्न मनाने के लिए उत्सुक हूं।‘अभिनेत्री वर्तमान में ‘दिल दियां गल्लां’ में दीशा की मुख्य भूमिका निभाती नजर आ रही हैं, वह भगवान गणेश की भक्त हैं।

देवोलीना ने साझा किया, ‘भगवान गणेश को विघ्नेश्वर के रूप में भी जाना जाता है, जो बाधाओं को दूर करते हैं। बाधाओं को दूर करना उनका धर्म है और वह हमेशा मेरे साथ रहते हैं, मुझे यकीन है कि हर बाधा को दूर किया जा सकता है। मुझे खुशी है कि उन्होंने मुझे पेशेवर मोर्चे पर नए शो के लिए अपना आशीर्वाद दिया।’

आगे कहा,‘मैं बचपन से ही उनकी बहुत बड़ी भक्ज़्त रही हूं और असम से मुंबई आने के बाद मैंने बप्पा को घर लाना शुरू कर दिया।‘अभिनेत्री ने कहा, ‘‘मैं हमेशा मानती हूं कि चाहे हमारा पेशेवर जीवन हो या निजी जीवन, सही दृष्टिकोण और कभी न हार मानने वाले रवैये के साथ, सबसे असंभव लगने वाली चीज को भी उनके आशीर्वाद से संभाला जा सकता है। आपको बस उन पर भरोसा रखने की जरूरत है।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें