Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

September 19, 2023

वांग यी ने रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की

 

स्थानीय समय के अनुसार 18 सितंबर को, चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने मास्को में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। इस मौके पर वांग यी ने कहा कि दोनों देशों के प्रमुख नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में, चीन और रूस के बीच संबंधों ने एक स्वस्थ और स्थिर विकास गति बनाए रखी है, दोनों देशों के बीच व्यावहारिक सहयोग लगातार गहरा हो रहा है, मानविकी व सांस्कृतिक संपर्क समृद्ध एवं रंगीन हो रहे हैं और लोगों के बीच आदान-प्रदान तेज़ी से बढ़ रहा है।

स्थायी अच्छे पड़ोसी, व्यापक रणनीतिक समन्वय और पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग वाला चीन-रूस संबंध दोनों देशों के विकास और पुनरुत्थान बढ़ाएगा और लोगों को महत्वपूर्ण लाभ पहुंचाएगा। वांग यी ने आगे कहा कि चीन और रूस दोनों स्वतंत्र विदेश नीति अपनाते हैं। दोनों पक्षों के बीच सहयोग तीसरे पक्ष को लक्षित नहीं करता, तीसरे पक्ष द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जाता और तीसरे पक्ष से प्रभावित नहीं है।

बड़े देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के रूप में, चीन और रूस वैश्विक रणनीतिक स्थिरता बनाए रखने और विश्व विकास व प्रगति को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाते हैं। एकतरफा कार्रवाइयों, प्रभुत्वावाद और शिविर टकराव का सामना करते हुए, चीन और रूस को युग की प्रगतिशील प्रवृत्ति के अनुसार बड़े देशों की जिम्मेदारी का प्रदर्शन करना चाहिए और अपने उचित अंतरराष्ट्रीय दायित्वों को पूरा करना चाहिए।

साथ ही दोनों देशों को रणनीतिक समन्वय को मजबूत करने के माध्यम से सच्चे बहुपक्षवाद का पालन करना, विश्व बहुध्रुवीयता को बढ़ाना और वैश्विक शासन को अधिक निष्पक्ष व उचित दिशा में बढ़ाना चाहिए। सर्गेई लावरोव ने कहा कि इस मार्च में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने रूस की सफल यात्रा की और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसने रूस-चीन संबंधों के भविष्य के लिए एक स्पष्ट दिशा निर्धारित की।

रूस इसके अनुसार चीन के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान की तैयारी करने, विकास की योजना को जोड़ने और अर्थव्यवस्था, व्यापार, मानविकी, खेल व युवा आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने को तैयार है। अंतरराष्ट्रीय स्थिति में जटिल और नाटकीय बदलाव के सामने रूस और चीन को संयुक्त राष्ट्र संघ और शांगहाई सहयोग संगठन आदि बहुपक्षीय ढांचे के भीतर समन्वय व सहयोग को मजबूत करना चाहिए, ताकि एक साथ अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंड की रक्षा की जा सके।

दोनों पक्षों ने ब्रिक्स देशों के ऐतिहासिक विस्तार की सराहना की और सभी सदस्य देशों के साथ हाथ मिलाकर एकता, सहयोग और सामान्य विकास वाला “बड़ा ब्रिक्स” मंच बनाने की इच्छा जताई। लावरोव ने कहा कि रूस ब्रिक्स का वर्तमान अध्यक्ष देश के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा और ब्रिक्स सहयोग तंत्र के अधिक से अधिक विकास को बढ़ाने के लिए चीन के साथ काम करेगा।

लावरोव ने यूक्रेन संकट पर अपने विचार पेश किए। उन्होंने सराहना की कि चीन का रुख सभी पक्षों की सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखता है और संघर्ष के मूल कारणों को खत्म करने के लिए अनुकूल है। रूस वार्ता और संवाद के लिए खुला रवैया अपनाता है। वांग यी ने कहा कि चीन हमेशा शांति वार्ता की सही दिशा का पालन करता है और अपने तरीके से संकट के राजनीतिक समाधान में रचनात्मक भूमिका निभाएगा। दोनों पक्षों ने सामान्य चिंता वाले अंतर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया और रुखों में ताल-मेल की।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें