Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बीआईसी के ट्रैक से खुश हैं पूर्व MotoGP राइडर कैपिरोसी ग्रेटर

September 19, 2023

बीआईसी के ट्रैक से खुश हैं पूर्व MotoGP राइडर कैपिरोसी ग्रेटर
 नोएडा: पूर्व मोटोजीपी राइडर लोरिस कैपिरोसी ने भारत में 22 से 24 सितंबर तक होने वाली पहले दौर की रेस के लिए तैयार किए गए बुद्ध इंटरनेशनल र्सिकट (बीआईसी) के ट्रैक पर मंगलवार को संतोष व्यक्त किया।  मोटोजीपी में नौ बार के विजेता कैपिरोसी अभी इस रेस के आयोजकों के सुरक्षा सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने ट्रैक पर गाड़ी चलाई और वह उससे खुश दिखे।
कैपिरोसी ने कहा,‘‘ ऐसा लगता है कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है और मैं ट्रैक को देखकर काफी खुश हूं। इसमें काफी तेज मोड़ हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रत्येक राइडर यहां कैसा प्रदर्शन करता है। भारत में होने वाली इस ग्रां प्री में 41 टीमों के 82 राइडर हिस्सा लेंगे। फॉर्मूला वन के बाद यह भारत में होने वाले सबसे बड़ी मोटर रेंिसग प्रतियोगिता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें