Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

कल से बनारस स्टेशन से चलेगी वंदे भारत और महानगरी एक्सप्रेस

September 19, 2023

कल से बनारस स्टेशन से चलेगी वंदे भारत और महानगरी एक्सप्रेस

काशीः वाराणसी कैंट स्टेशन से चलने वाली वंदे भारत व महानगरी एक्सप्रेस कल से 15 अक्टूबर तक बनारस स्टेशन से चलेंगी। लोहता स्टेशन से वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी और वाराणसी बहराइच इंटरसिटी का परिचालन होगा। इस दौरान चार जोड़ी ट्रेनें कैंट स्टेशन से आवाजाही नहीं होगी। वाराणसी कैंट से चलने वाली ट्रेनों के भी बनारस स्टेशन से संचालित होने से यहां यात्रियों का दबाव काफी बढ़ जाएगा। वंदे भारत व महानगरी एक्सप्रेस का परिचालन यहां से होगा। सुबह महानगरी खुलेगी और उसी समय नई दिल्ली-बनारस सुपर फास्ट ट्रेन का आगमन होता है। वहीं दोपहर में काशी विश्वनाथ के समय वंदे भारत भी आएगी और रवाना होगी। कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि यार्ड रिमाडलिंग का तीसरा चरण 20 सितंबर से शुरू हो रहा है। 16 जोड़ी ट्रेनें रद्द और 20 जोड़ी के परिचालन में बदलाव किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें