Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

लोगों को शांति प्रक्रिया बाधित करने की कोशिश करने वालों से गुमराह नहीं होना चाहिए: उपराज्यपाल

September 20, 2023

लोगों को शांति प्रक्रिया बाधित करने की कोशिश करने वालों से गुमराह नहीं होना चाहिए: उपराज्यपाल

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को केंद्र शासित प्रदेश के लोगों से कहा कि उन्हें प्रदेश में जारी शांति और विकास प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कर रहे लोगों की बातों में आकर गुमराह नहीं होना चाहिए। सिन्हा ने मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

कमरिया स्टेडियम में एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से ऐसे लोगों की बातों में आकर गुमराह नहीं होने का आह्वान किया जो शांति और विकास प्रक्रिया में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उपराज्यपाल ने नागरिकों के लिए सुगम जीवनयापन को सुनिश्चित करने के लिए कई दशकों के विकास संबंधी अंतराल को दूर करने के प्रति केंद्रशासित प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा कि 2019 से पहले देरी आम बात थी, लेकिन अब परियोजनाओं को तेजी से पूरा करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिन्हा ने कहा कि 1,500 परियोजनाएं पूरी की गई हैं जिनमें पांच से 20 साल की देरी हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें