Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आईपीओ खुला

September 20, 2023

सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आईपीओ खुला

नयी दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल का 730 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बुधवार को अभिदान के लिए खुल गया। कंपनी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने कर्ज के बोझ को कम करने और कारोबार विस्तार पर करेगी। आईपीओ 22 सितंबर को बंद होगा। आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 366 से 385 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ का कुल आकार 730 करोड़ रुपये का है। इसके तहत कंपनी 603 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके अलावा इसमें 127 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है। दिल्ली-एनसीआर की कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल पहले ही एंकर निवेशकों से 318.5 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। सिग्नेचर ग्लोबल के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल ने हाल में कहा था कि कंपनी पर पिछले वित्त वर्ष के अंत तक शुद्ध रूप से 1,100 करोड़ रुपये का कर्ज था। आईपीओ से प्राप्त राशि में से 432 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने के लिए करेगी।

ये भी पढ़ें: Sarkari Naukri News: 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, इस राज्य में 700+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें