Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय मंत्री Kailash Choudhary का 50वां जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

September 20, 2023

केंद्रीय मंत्री Kailash Choudhary का 50वां जन्मदिन, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीः आज केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री कैलाश चौधरी का 50वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों, विभिन्न प्रदेशों के मुख्यमंत्री, मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों सहित गणमान्य लोगों ने केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को जन्मदिन की बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। सुबह से ही केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी के दिल्ली स्थित निवास पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्यक्ष मुलाकात करके उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को साफे एवं मालाएं पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

बुधवार सुबह से ही देश प्रदेश सहित संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर से बड़ी संख्या में दिल्ली स्थित निवास स्थान पधारे जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को उनके 50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। हर वर्ष केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी अपना जन्मदिन संसदीय क्षेत्र बाड़मेर जैसलमेर के लोगों के बीच मनाते हैं। वहीं इस बार संसद का विशेष सत्र चलने के कारण केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी अपना जन्मदिन दिल्ली में ही मना रहे हैं। ऐसे में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने दिल्ली स्थित निवास स्थान पहुंचकर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें