Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंकी रिंदा ने दवा व्यापारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती

September 20, 2023

आतंकी रिंदा ने दवा व्यापारी से मांगी 10 करोड़ की फिरौती

अमृतसर : विदेश में बैठे आतंकवादी और गैंगस्टर रिंदा द्वारा लगातार लोगों को फिरौती के लिए धमकी भरे फोन किए जा रहे हैं। अमृतसर में दवा व्यापारी को फोन कर फिरौती की बड़ी रकम की मांग की गई है। फिरौती न देने पर व्यापारी को गाड़ी समेत बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इससे पहले आतंकवादी रिंदा ने अमृतसर के इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह को गाड़ी समेत उड़ने का प्रयास किया था। रंजीत एवेन्यू में रहने वाले इंस्पैक्टर दिलबाग सिंह की गाड़ी के नीचे आईईडी बम प्लांट किया गया था मगर बम धमाका करने में रिंदा के साथी असफल रहे थे। रिंदा इस समय विदेश में बैठा हुआ है।

शिवम समरा निवासी जोशी कालोनी अमृतसर ने पुलिस को शिकायत की कि वह दवा का व्यापार करता है। उन्हें इंटरनैशनल नंबर+4474382179953 से एक फोन कॉल आई। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया तो फोन करने वाले ने खुद को आतंकवादी रिंदा बताया और उन्हें कहा कि वह 10 करोड़ रुपए तैयार रखे। रुपए न देने की सूरत में उन्हें बम से उड़ा देगा और फोन काट दिया। इसके बाद उन्हें चार बार वॉयस मैसेज भेजा। वॉयस मैसेज में भी उन्हें धमकियां दी गई हैं। उन्हें कहा गया कि पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी लेनी है तो जैड प्लस सिक्योरिटी की मांग करना क्योंकि अब वह उसे गोली नहीं मारेंगे, उसकी गाड़ी को ही बम से उड़ा देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें