Last Updated: October 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

September 21, 2023

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

नयी दिल्ली: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है।
1784 -अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।
1790 – पालघाट ने जनरल मेडोव के नेतृत्व में ब्रिटिश टुकड़ी के समक्ष 60 बंदूकों के साथ आत्मसमर्पण किया।
1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।
1857 – बहादुर शाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।
1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।
1928 -‘ माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।
1938 – चक्रवाती तूफान(183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।
1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।
1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1966 – मिहीर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।
1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।
2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।
1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।
1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।
2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।
2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
2009 – भाजपा आला कमान ने महाराष्ट्र व हरियाणा विधानसभा के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें