Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Katrina Kaif ने मुझे उरी में किया पसंद, मुझे वह जीरो में आईं पसंद : Vicky Kaushal

September 21, 2023

Katrina Kaif ने मुझे उरी में किया पसंद, मुझे वह जीरो में आईं पसंद : Vicky Kaushal

मुंबईः द ग्रेट इंडियन फैमिली में नजर आने वाले अभिनेता विक्की कौशल ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ की फिल्म जीरो के बारे में बात की। विक्की अपनी आने वाली फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली के लिए बेहद उत्साहित हैं, जो यशराज बैनर के साथ उनकी पहली फिल्म है। अब तक विभिन्न भूमिकाओं के साथ अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय देने वाले अभिनेता फिल्म में एक छोटे शहर के धार्मकि हिंदू व्यक्ति की भूमिका निभाते नजर आएंगे। विक्की ने अपनी और पत्नी कैटरीना की पसंदीदा फिल्मों के बारे में बात की। कैटरीना ने यशराज के लिए कई फिल्में की हैं और उनके साथ विक्की की यह पहली फिल्म है। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने इस फिल्म को साइन करने से पहले उनके साथ इस पर चर्चा की थी, अभिनेता ने कहा, ‘हां, यह चर्चा हमेशा हर फिल्म के लिए होती है, चाहे वह किसी भी स्टूडियो से जुड़ी हो।‘

एक-दूसरे के पसंदीदा काम के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘वह मुझे उरी जैसी कठिन भूमिकाओं में पसंद करती हैं। मुझे फिल्मजीरो में वह पसंद आईं। वह उसमें शानदार थीं।‘ फिल्म द ग्रेट इंडियन फैमिली में अपने किरदार भजन कुमार के बारे में बात करते हुए विक्की ने कहा, ‘भजन कुमार एक बहुत ही ईमानदार व्यक्ति है। उनमें छोटे शहर की सादगी है। उनके बारे में सबसे खास बात यह है कि उसे अपने शहर का रॉकस्टार बनना पसंद है।

द ग्रेट इंडियन फैमिली विजय कृष्ण आचार्य द्वारा लिखित और निर्देशित एक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। फिल्म में विक्की, मानुषी छिल्लर, मनोज पाहवा, कुमुद मिश्र, सादिया सिद्दीकी, अलका अमीन, भुवन अरोड़ा हैं। यह 22 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें