Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

2025 तक चीन लगभग 5 राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान स्थापित करेगा

September 21, 2023

2025 तक चीन लगभग 5 राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान स्थापित करेगा

हाल ही में, चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घास-भूमि ब्यूरो, राष्ट्रीय विकास और सुधार आयोग, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय आदि पाँच विभागों ने संयुक्त रूप से “राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान प्रणाली लेआउट योजना” जारी की, जिसमें निर्धारित किया गया कि स्थापित किए गए दो राष्ट्रीय वनस्पति उद्यानों के आधार पर,14 और राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान उम्मीदवार उद्यानों का चयन किया जाएगा और जैव विविधता संरक्षण का एक नया पैटर्न बनाने के लिए राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान प्रणाली लेआउट में शामिल किया जाएगा।
राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान प्रणाली के निर्माण लक्ष्यों के अनुसार, साल 2025 तक लगभग 5 राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान स्थापित किए जाएंगे, ताकि देश में 70 प्रतिशत से अधिक राष्ट्रीय प्रमुख संरक्षित जंगली पौधों और 55 प्रतिशत से अधिक दुर्लभ व लुप्तप्राय जंगली पौधों को संरक्षित किया जाएगा, और प्रारंभिक तौर पर समन्वित और कुशल राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान प्रबंधन तंत्र स्थापित किया जाएगा। वर्ष 2035 तक, लगभग 10 राष्ट्रीय वनस्पति उद्यान स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।
चीन दुनिया में सबसे समृद्ध पौधों की विविधता वाले देशों में से एक है, जिसमें 6 जलवायु क्षेत्रों और 8 मुख्य वनस्पति प्रकारों में फैले उच्च पौधों की 38 हज़ार से अधिक प्रजातियां हैं। लंबे समय से, चीन ने लगभग 200 वनस्पति उद्यान बनाए हैं और 23 हज़ार से अधिक पौधों की प्रजातियों की रक्षा की है, जो पूरे देश की मूल पौधों की प्रजातियों का लगभग 60 प्रतिशत है। उन्होंने पौधों की विविधता को बनाए रखने और दुर्लभ व लुप्तप्राय पौधों की जीन की रक्षा करने में सक्रिय भूमिका निभाई है।
गत वर्ष, पेइचिंग और क्वांगचो दोनों शहरों में स्थापित दो राष्ट्रीय वनस्पति उद्यानों को सबसे पहले परिचालन में लाया गया था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें