Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई तेजी, बाद में खोई बढ़त 

September 22, 2023

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में आई तेजी, बाद में खोई बढ़त 
मुंबई: स्थानीय शेयर बाजारों में तीन दिन की गिरावट के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई, हालांकि थोड़ी देर बाद ही उन्होंने बढ़त खो दी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 187.71 अंक चढक़र 66,417.95 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 49.8 अंक बढक़र 19,792.15 पर रहा। हालांकि बाद में दोनों ही सूचकांकों ने शुरुआती बढ़त खो दी और वे निचले स्तर पर कारोबार करने लगे।
सेंसेक्स 123.33 अंक गिरकर 66,106.91 पर और निफ्टी 71.25 अंक फिसलकर 19,671.10 पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, मारुति और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर लाभ में रहे। वहीं विप्रो, पावर ग्रिड, टाइटन और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की नुकसान में, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा।
अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 3,007.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें