Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

इज़राइल नए ओमिक्रॉन सबस्ट्रेन के खिलाफ टीकाकरण करेगा शुरू

September 22, 2023

इज़राइल नए ओमिक्रॉन सबस्ट्रेन के खिलाफ टीकाकरण करेगा शुरू

जेरूसलम: स्वास्थ्य मंत्रलय ने एक बयान में घोषणा की है कि इजराइल जल्द ही कोविड-19 के नए ओमिक्रॉन सबस्ट्रेन के खिलाफ टीकाकरण शुरू करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रलय ने गुरुवार को सिफारिश की कि पूरी आबादी को नए सबवेरिएंट के खिलाफ टीका लगाया जाए, खासकर इम्यूनोसप्रेशन से पीड़ित मरीजों को। मंत्रलय ने कहा कि इज़राइल में अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या में मध्यम वृद्धि देखी जा रही है, इनमें से अधिकांश हल्के मामले हैं।

इस बीच, गंभीर स्थिति वाले रोगियों की संख्या में भी थोड़ी वृद्धि हुई है और मृत्यु दर में मामूली वृद्धि हुई है। टीकाकरण का नया दौर सबसे पहले 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों और जोखिम वाले बच्चों के साथ शुरू होगा। बयान में कहा गया है कि देश को टीकों का अतिरिक्त स्टॉक मिलने के बाद अन्य आबादी दूसरे चरण में टीकाकरण के लिए पात्र होगी। इस सप्ताह की शुरुआत में मंत्रलय के नवीनतम अपडेट के अनुसार, इज़राइल में 1,167 सक्रिय कोविड-19 मरीज़ हैं, इनमें से 53 की हालत गंभीर है। 2020 में इज़राइल में महामारी फैलने के बाद से देश में वायरस से 12,670 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें