Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार : चाय पत्ती लदे ट्रक से 1 ¨क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

September 23, 2023

बिहार : चाय पत्ती लदे ट्रक से 1 ¨क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, 2 गिरफ्तार

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में असम से लाई जा रही चाय पत्ती से भरे ट्रक से एक ¨क्वटल से ज्यादा गांजे की खेप बरामद की है।इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अन्य राज्यों के हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्हें एक सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप ट्रक से भेजी जा रही है।

इसी दौरान कुचायकोट थाना क्षेत्र का सासामुसा के पास एनएच- 27 पर एक कंटेनर जा रहा था। इस दौरान कंटेनर को रोकने पर बताया गया कि उसमें चाय पत्ती है। पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली तो चाय पत्ती की आड़ में गांजे की तस्करी का भंडाफोड़ हो गया।कुचायकोट की ट्रेनी डीएसपी सह थानाप्रभारी साक्षी रॉय ने बताया कि नागालैंड के निबंधन नंबर वाले कंटेनर के केबिन से एक ¨क्वटल 320 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। यह कंटेनर चाय पत्ती लेकर असम से हरियाणा जा रहा था।

साक्षी रॉय ने बताया कि पुलिस ने उत्तराखंड और असम के रहने वाले दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिला के तलीताल निवासी श्याम प्रसाद और असम के उदलगुड़ी जिला के ताराजूली गांव निवासी बिहू राम के रूप में की गई है।पुलिस गिरफ्तार गांजा तस्करों से पूछताछ करने में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें