Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

CM ने वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

September 22, 2023

CM ने वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गुरुग्राम जिला के गांव मुबारिकपुर के समीप अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी औपचारिकताओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल के आस-पास सड़क तंत्र को विकसित करने तथा निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने में यह एक महत्वपूर्ण संस्थान होगा। ऐसे में इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन के मानचित्र का अवलोकन किया और संस्थान तक रोड़ क्नेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित विकल्पों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें