Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

नशे की खातिर Patiala में चोरी करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

September 24, 2023

नशे की खातिर Patiala में चोरी करता था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पटियाला में बीते दिन लगातार चोरियों का मामला सामने आया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ ​​सुक्खी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 1 एलईडी, कुल 3618 रुपये नकद और एक लोहे की रॉड बरामद की।

एसपी सिटी पटियाला मुहम्मद सरफराज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आरोपी का नाम सुखविंदर सिंह सुखी है जो थाना खीरी गंटिया का रहने वाला है। उसने माना है कि वह बुरी संगत में पड़ गया था, जिसके कारण वह नशे का आदि हो गया। इसकी भनक उसके घरवालों को लग गई, जिसके चलते उन्होंने इसे घर से बेदखल कर दिया। अब वह नशा करने के लिए रात में दुकानों में चोरी करता और फिर नशा कर स्टैंड या रेलवे स्टेशन पर जाकर सो जाता। हमने इसे गिरफ्तार कर लिया है। उसने स्वीकार किया है कि उसने सन्नौर और पिछले दिन पटियाला में हुई चोरियां की हैं। हम अभी भी जांच कर रहे हैं कि यह चोरी करके माल किसे बेचता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें