Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: निजी कंपनी का कर्मचारी 85 लाख रुपये के गबन मामले में पकड़ा गया

September 24, 2023

गुरुग्राम: निजी कंपनी का कर्मचारी 85 लाख रुपये के गबन मामले में पकड़ा गया

गुरुग्राम: गुरुग्राम की एक निजी कंपनी के एक कर्मचारी को 85 लाख रुपये गबन में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी हेमंत त्रेहन के रूप में की गई है, जो कंपनी के अकाउंट अनुभाग में काम करता था।गत 23 अगस्त को अजय सिंह ने आरोपी के खिलाफ यह शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने (हेमंत) उस कंपनी से 85 लाख रुपये का गबन किया है जिसमें वह काम करता है। साइबर अपराध, पूर्वी पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि पुलिस निरीक्षक जसवीर के नेतृत्व में एक दल ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और अब उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत पर लेकर उससे पूछताछ कर रही है।एसीपी (अपराध) वरुण दहिया ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि अधिक पैसे कमाने के इरादे से उसने धोखाधड़ी से रकम दूसरे बैंक खाते में अंतरित कर दी थी और धोखाधड़ी की रकम खरीददारी पर खर्च भी कर दी थी। हम आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें