Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Reliance Retail ने KKR को 1.71 करोड़ शेयर आवंटित कर जुटाए 2,069.50 करोड़ रुपये

September 24, 2023

Reliance Retail ने KKR को 1.71 करोड़ शेयर आवंटित कर जुटाए 2,069.50 करोड़ रुपये

 

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) को अपनी हिस्सेदारी बिक्री के लिए वैश्विक निवेश फर्म केकेआर से 2,069.50 करोड़ रुपये मिले है। कंपनी ने केकेआर को 1.71 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। शेयर आवंटन के बाद आरआरवीएल में केकेआर की शेयर हिस्सेदारी 1.17 प्रतिशत से बढक़र 1.42 प्रतिशत हो गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया, ह्लआरआरवीएल को आज एलिसम एशिया होंिल्डग्स-2 प्राइवेट लिमिटेड से 2,069.50 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई और केकेआर को 1,71,58,752 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए।ह्व रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इसी महीने लगभग 8.36 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर आरआरवीएल में 0.25 प्रतिशत अतिरिक्त हिस्सेदारी के लिए केकेआर के 2,069.50 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी।

केकेआर के पास 30 जून, 2023 तक प्रबंधन के तहत लगभग 519 अरब डॉलर की संपत्तियां थीं। केकेआर का गठन 1976 में हुआ था। इससे पहले इसी महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज को 8.278 लाख करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर आरआरवीएल में एक प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री के लिए कतर निवेश प्राधिकरण से 8,278 करोड़ रुपये मिले थे।

आरआरवीएल ने 2020 में 10.09 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए वैश्विक निजी इक्विटी कोषों से 47,265 करोड़ रुपये (लगभग 6.4 अरब डॉलर) जुटाए थे। उस समय कंपनी का मूल्यांकन 4.2 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। यह उस समय क्षेत्र में सबसे बड़ा धन जुटाने का सौदा था।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें