Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर 593.04 अरब डॉलर पर

September 24, 2023

विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर 593.04 अरब डॉलर पर

मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण और अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में कमी आने से 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 86.7 करोड़ डॉलर कम होकर लगातार दूसरे सप्ताह गिरता हुआ 593.04 अरब डॉलर रह गया वहीं इसके पिछले सप्ताह यह 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.9 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 51.1 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 525.9 अरब डॉलर रह गयी। इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार 38.4 करोड़ डॉलर कम होकर 44 अरब डॉलर पर आ गया। वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 3.2 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 18.09 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में अंतर्रष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की गिरावट के साथ पांच अरब डॉलर रह गई।

ये भी पढ़ें : Haryana News : नीट-यूजी परीक्षा आज, 175 केंद्रों पर होगी परीक्षा

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें