Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान में 28 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और सामग्री बरामद

September 25, 2023

ईरान में 28 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में विस्फोटक और सामग्री बरामद

तेहरान: ईरान की खुफिया विभाग ने राजधानी में कई भीड़भाड़ वाले स्थानों को निशाना बनाने वाली आतंकवादी साजिश को नाकाम कर दिया है और इस सिलसिले में 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। ईरान के खुफिया मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित बयान में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा को बाधित करने, लोगों के बीच भय पैदा करने और पिछले शरद ऋतु के दंगों की बरसी पर अशांति फैलाने के उद्देश्य से एक साथ 30 जगहों पर विस्फोट की योजना बनाई गई थी। बयान में कहा गया, “खुफिया बलों ने तेहरान, अल्बोर्ज़ और पश्चिम अजरबैजान प्रांतों में आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया और आतंकवादी नेटवर्क के सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।”

बयान में कहा गया है कि गिरफ्तार किए गए लोग इस्लामिक स्टेट (आईएस) समूह से जुड़े थे और उनमें से कुछ का सीरिया के ‘तकफ़ीरी आतंकवादियों’ से संपर्क था या अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इराकी कुर्दिस्तान क्षेत्र की ओर यात्रा रिकॉर्ड है। इस दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक, बम, उन्हें बनाने की सामग्री, 100 डेटोनेटर, टाइम बम बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, 17 अमेरिकी पिस्तौल, उनकी गोलियां, स्मार्ट संचार और उपग्रह उपकरण, सैन्य पोशाकें, आत्मघाती जैकेट और विदेशी मुद्रा बरामद किए गए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अभियान के दौरान दो खुफिया कर्मी घायल हो गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें